शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा गुरुकुल महाविद्यालय, कुशमहुरा गांव में हुआ कम्बल वितरण का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा स्मृति शेष रामदत्त मिश्रा की पुण्यतिथि में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय प्रबंधक आर0डी0 मिश्रा, उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत कुशमहुरा में 50 परिवारों को ठंड से निजात मिले जिस के लिए कम्बल वितरण किया गया।

     आपको बता दें कि, शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी अति आवश्यक है। यह विचार गुरुकुल महाविद्यालय समिति की उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने आर्थिक रूप से वंचित विकासखंड क्षेत्र महराजगंज की ग्राम पंचायत कुशमाहुरा के ग्रामीणों को भीषण ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण करते समय व्यक्त किए।

     उन्होंने कहा कि, महाविद्यालय परिवार सदैव उच्च शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर है। एक तरफ महाविद्यालय परिवार जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित करता रहता है, वहीं सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है।

     ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य ने विद्यालय द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को उनकी ग्राम सभा चयनित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

    इस मौके पर प्रतिनिधि राज्य मत्री (स्वतंत्र प्रभार) उमेश कुमार उर्फ कन्नू, विद्यालय के अध्यापक अमित पांडेय, राहुल कुमार एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव (रंचू), शैलेश मिश्रा, पूर्व प्रधान शिवकुमार मौर्य, अनुपम मौर्य, रघुनाथ, प्रेम शंकर गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, उत्तम गुप्ता, रामराज मौर्य, उमानाथ यादव, मुलायम सिंह यादव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ