दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित तथा मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में राम प्रताप सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम बेनीपुर मजरे विराज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ने कहा है कि, उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकर सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह के साथ किया था। शादी के बाद से ही मधुकर सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह व निर्मल सिंह पत्नी नागेश्वर सिंह निवासी ग्राम माझगांव कोतवाली महराजगंज द्वारा वादी की पुत्री सुचिता सिंह को दहेज की मांग के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे और मारपीट जैसे अपराध भी ससुराली जन कारित किया करते थे।

      मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ