निराश्रित पशुओं को संरक्षित कर गौशाला में रखकर अन्नदाताओं की फसल बचानी है-मनोज पाण्डेय

रजनीकांत अवस्थी

रोहनियां/रायबरेली: ऊंचाहार विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज रोहनियां विकास खण्ड के ग्राम उसरैना, ग्राम रोहनियां एवं ग्र्राम मवई में नई गौषालाओं के आधारषिला को रखकर शिलान्यास करते हुये मवई में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री पाण्डेय ने कहा कि, उनकी प्राथमिकता है कि, गौ माता व गौवंश को संरक्षित करना है परन्तु उतनी ही मजबूती से अन्नदाताओं की फसल की रक्षा भी करनी है।

     आपको बता दें कि, श्री पाण्डेय ने शनिवार को रोहनियां उसरैना और मवई में तीन नई गौशालाओं की आधारशिला रखते हुये भूमि पूजन के बाद कार्य प्रारम्भ कराया। श्री पाण्डेय ने कहा कि, उनकी प्राथमिकता है कि, निराश्रित पशुओं को गौषालाओं में संरक्षित कर किसानों के उत्पादन की रक्षा भी करनी प्राथमिकता है। कहा कि, अतिशीघ्र विधान सभा में तीन दर्जन नई गौशालाओं का निर्माण कराकर जहां गौवंशीय को सुरक्षित किया जायेगा, वहीं किसानों को भी इससे राहत मिलेगी। 

      श्री पाण्डेय ने लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि, सरकार की ओर से गौशाला से एक गाय यदि आप अपने यहां लाकर संरक्षित करेंगे उस पर राज्य सरकार की ओर से 1500 रूपये दिया भी जायेगा। 

     श्री पाण्डेय ने कहा कि, रोहनियां ब्लाक कभी प्रदेष के सबसे पिछड़े ब्लाक में आता था न सड़कें थी न मूलभूत सुविधायें थी, परन्तु विकास खण्ड की एक साथ 11 ग्राम पंचायतों को जहां समग्र गांव में चिन्हित कराकर समग्र विकास से जोड़ा गया हैं, वहीं रोहनियां को एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी उनके द्वारा प्रदान कराया गया है। उन्होंने घोषणा की है कि, अतिषीघ्र रोहनियां में एक नया कस्तूरबा विद्यालय स्थापित कराया जायेगा। 

     कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा0 हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष लल्लू, प्रधान विश्राम पटेल, प्रधान गुडडू पटेल, प्रधान पवन तिवारी, प्रधान राम मनोहर पटेल, बीडीसी राकेष तिवारी प्रधान पप्पू यादव, अमित द्विवेदी, नवनिर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्षा अषोक पासी, ब्लाक प्रभारी षिवपूजन तिवारी आदि प्रमुख रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ