रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज बुधवार को ब्लाक सभागार में बीडीओ वर्षा सिंह द्वारा प्रभारी सीडीपीओ आशा यादव की मौजूदगी में 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आई जन आरोग्य किट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किया गया।
आपको बता दें कि, बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि, जन आरोग्य किट में पर्दा, दरी, कुर्सी, बीपी मशीन, थर्मामीटर के आलावा कई सामग्रियां शामिल हैं, जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्र मऊ गर्वी, बरहुआं, ज्योना, सलेथू, कैड़ावा, पारा कला, कड़रिया, अलीपुर, हलोर कुशढी सागरपुर, कोटवा मोहम्मदाबाद, मोन सहित 17 आंगनबाड़ी केंद्रो की कार्यकत्रियों को वितरित किया गया है।
इस मौके पर एडीओ सहकारिता अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी धनेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, आंगन बाड़ी कार्यकत्री, ज्ञान कुमारी, संगीता, मंजू देवी, रामादेवी, सरोजिनी, जयशीला, सुमन कुमारी, अंतोष त्रिपाठी, सीता देवी, मधुबाला, इंद्रेश्वरी, वर्षा सिंह, निर्मला देवी, किरण द्विवेदी, अंजू, संगीता, ज्ञान कुमारी आदि मौजूद रहीं।




0 टिप्पणियाँ