ब्लाक खीरों के पीड़ित किसान से मिला कांग्रेस का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, न्याय का दिलाया भरोसा

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: खीरो ब्लाक के अन्तर्गत मिश्रनखेड़ा मजरे डुमटहर गांव में किसान के मकान को विधि-विरुद्ध तरीके से ढ़हा दिये जाने के सम्बन्धी कार्यवाही पर सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में 15 सदस्यी कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल घटना की जांच करने हेतु पीड़ित किसान से मिला। इस मौके पर सांसद तनुज पुनिया ने प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, भाजपा सत्ता के घमण्ड में चूर है, उसे किसान और गरीबों का दर्द नहीं दिख रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गरीब अनुसूचित जाति व्यक्ति के मकान पर बुलडोजर चलाना भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

     आपको बता दें कि, सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, एक ओर भाजपा की सरकार मित्र उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब और कमजोर किसान के घर पर बुलडोजर चला रही है। उन्होंने तत्काल न्याय करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग और गरीब को उसके मकान का मुआवजा दिये जाने की मांग की थी।


      कांग्रेस कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, सांसद तनुज पुनिया के साथ 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से तनुज पुनिया सांसद, सुशील पासी राष्ट्रीय सचिव, आर्दश पटेल निवर्तमान प्रदेश सचिव, पंकज तिवारी निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र विक्रम सिंह विधानसभा प्रत्याशी, वीरेन्द्र यादव ए.आई.सी.सी सदस्य, निर्मल शुक्ला निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष, शैलजा सिंह जिला महिला अध्यक्ष, शत्रोहन सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, प्रियंका रावत ब्लाक अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ