रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद न्यायालय, रायबरेली के निष्प्रयोज्य अनुउपयोगी एवं आउटडेटेड कम्प्यूटर एवं पुराने कम्प्यूटर हार्डवेयर की नीलामी के सम्बन्ध में समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि, उक्त समस्त कम्प्यूटर उपकरणों की नीलामी 21 फरवरी 2025 को सायं 4ः30 बजे होना तय की गयी है।
आपको बता दें कि, अध्यक्ष नीलामी समिति, नोडल ऑफिसर कम्प्यूटर/अपर जिला जज, एफ0टी0सी0-1 जनपद न्यायालय रायबरेली ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इच्छुक फर्म/व्यक्ति नीलामी में प्रतिभाग करने का फार्म जनपद न्यायालय रायबरेली के केन्द्रीय नजारत अनुभाग से समय प्रातः 10ः30 से 04ः30 बजे के मध्य प्राप्त कर सकते है।


0 टिप्पणियाँ