पंच दिवसीय श्रीराम कथा से पहले "जगतगुरु मानस किंकर" जी महराज ने फावड़ा चलाकर रखी यज्ञशाला की नींव

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 पूज्य संत बाल बृहम्चारी बाबा मनीरामदास कुटी पाराखुर्द में पंच दिवसीय श्री राम कथा व मथुरा वृन्दवन की प्रशिद्ध रासलीला का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है, जिसकी दूसरी बैठक आज बुधवार को कुटी पर आहूत की गयी। इस अवसर पर जगतगुरु मानस किंकर जी महराज ने स्वयं बैठक लिया और कार्यक्रम से पहले फावड़ा चलाकर यज्ञशाला की नीव रखी।

       आपको बता दें कि, बैठक को संबोधित करते हुए जगतगुरु मानस किंकर जी महराज ने कहा कि, यज्ञशाला में प्रथम सहयोग उनका रहेगा, इसके बाद आये हुए सभी भक्तों ने अपना-अपना सहयोग देने की बात कही।

      सहयोग राशि देने वालों में प्रमुख रूप से अवधेश कुमार मिश्रा हलोर, अचल कुमार मिश्र कुशलगंज, प्रेमचंद्र वाजपेयी बहादुर नगर, राजकुमार सिंह गौरन खेड़ा, रामलोचन पाण्डेय पुरे पंडित, भरत मिश्रा कुशलगंज, जीतेन्द्र सिंह महरानी खेड़ा, हौसिला तिवारी अलीपुर, राजकुमार मिश्रा, विकास पाठक रीवा, हर्षित अवस्थी बाराबंकी, अखिलेश शर्मा उन्नाव, देवकृष्ण पाण्डेय पारा कला, गजेंन्द्र तिवारी रामगांव, शांतोष शुक्ल भटसरा, विपिन सिंह कुसुढ़ी सागरपुर, रमाकांत पाण्डेय रामपुर, भवानी बक्स सिंह अलीपुर, रविन्द्र कुमार मिश्रा हैदर गढ़ बाराबंकी, चंद्र प्रकास यादव गुलुपुर, दिनेश पंडित पारा खुर्द, प्रमोद मिश्रा, जमुरावा, लाल पंडित पारा खुर्द, उत्तम पाण्डेय रामपुर आदि प्रमुख हैं।

      कार्यक्रम के व्यवस्थापक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि, यह यज्ञशाला का निर्माण कार्य अविलमंब प्रारम्भ हो जायेगा।

       बैठक में आये सभी भक्तों ने बाबा मनीरामदास के होने वाले पंच दिवसीय कार्यक्रम में तन, मन, धन से सहयोग करने को कहा और इस धार्मिक सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन में गुरुनिष्ठ भाव से आयोजन को सफल बनाने में निःस्वार्थ भाव से सहयोग देने की भी बात कही।                                     

      उक्त कार्यक्रम 03 मार्च 2025 दिन सोमवार समय लगभग 12.30 बजे से बाबा मनीरामदास कुटी पारा खुर्द ओसाह, महराजगंज में प्रारंभ होगा। सभी श्रद्धालुगण ससमय शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ