रायबरेली में कांग्रेसियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कार्य.अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, संत परम्परा के महान योगी, परम ज्ञानी संत रविदास समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया करते थे, ‘‘रैदास’’ के नाम से प्रसिद्ध संत रविदास भक्ति आन्दोलन के प्रसिद्ध संत थे, उनके अनमोल वचन ‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’’ आज सच्चे हृदय और प्रेम, भक्ति को परिभाषित करने के लिए बोला जाता है।

     आपको बता दें कि, कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुरेश पासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने उपस्थित लोगों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाए दी।  

      कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि, संत रविदास के उपदेशों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है, ‘‘ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न, छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न’’ और रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच, नर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच’’ जैसे दोहों से उनकी समानता और जाति-पात पर प्रहार के विचारों का पता चलता है।

      इस अवसर पर राम खेलावन पासी, सुमित्रा रावत, ज्योति प्रसाद पासी, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, राहुल बाजपेयी, आर.के.सिह, राजकुमार दीक्षित, श्रीमती शैलजा सिंह, आशीष द्विवेदी, सूर्यकुमार बाजपेयी, सर्वोत्तम कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा, अलका सिंह राजपूत, सोनू, धीरज कुमार सोनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ