सार........
⭕ डीएम ने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा पर रखा जाएगा विशेष ध्यान।
⭕ महाशिवरात्रि पर श्री भवरेश्वर मंदिर धाम पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-एसपी डॉ यशवीर सिंह।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाशिवरात्रि के पूर्व "स्वच्छता ही सेवा है, सफाई ही पूजा है" अभियान के तहत आज दूसरे दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भी प्राचीन शिव मंदिर श्री भवरेश्वर धाम पहुंचकर "श्रमदान अभियान" का हिस्सा बने, और अपने हाथों से सई नदी के घाटो तथा प्राचीन शिवालय भवरेश्वर धाम की सफाई करी। "स्वच्छता ही सेवा है, सफाई ही पूजा है" अभियान के श्रमदान का हिस्सा बनकर रायबरेली का तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन सई नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर भवरेश्वर धाम को संवारने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तहसील और जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों तथा श्रद्धालुओं ने मिलकर आज दूसरे दिन भी मंदिर प्रांगण को पवित्र सई नदी के जल से धोया और सफाई कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुवार को उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव एवं तहसीलदार मंजुला मिश्रा समेत श्रद्धालुओं द्वारा श्रमदान के तहत घाटों और मंदिर परिसर तथा सीढ़िओं की कराई गई साफ-सफाई को देख डीएम और एसपी ने सराहना करी।
तत्पश्चात जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भवरेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ विग्रह का पवित्र सई नदी के जल से जलाभिषेक किया और मौके पर मौजूद एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भी जल अर्पित कर पूजार्चना की।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महराजगंज तहसील क्षेत्र में सई नदी के तट पर स्थित भवरेश्वर मंदिर धाम पर आगामी महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। महाशिवरात्रि को देखते हुए तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक यहां की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को दूसरे दिन जिले की मुखिया जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह तीर्थ श्री भवरेश्वर मंदिर धाम पहुंचकर सई नदी और मंदिर के आसपास साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान के तहत श्रमदान का हिस्सा बनकर अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया और चाक-चौबंद व्यवस्था देख अधिकारियों तथा श्रृद्धालुओं की तारीफ भी करी।
इस दौरान डीएम और एसपी ने नाव द्वारा रायबरेली और लखनऊ की सीमा तक सई नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि के पहले घाटों पर वेरीकेटिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव से श्री भवरेश्वर मंदिर धाम को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि, च्यूंकि प्राचीन श्री भवरेश्वर मंदिर धाम तीन जिलों के बॉर्डर पर स्थित है, इस प्राचीन शिव मंदिर का बड़ा ही मार्मिक इतिहास है। यह मंदिर तीन जिलों के श्रद्धालुओं का ही नहीं, पूरे प्रदेश के श्रृद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि, महाशिवरात्रि से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर जाने वाले मार्ग को समतल किया जाएगा और वैरीकेटिंग लगाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की जाएगी। तहसील प्रशासन को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए उन्होंने भी सराहना करी और विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। डॉ यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को चकबंदी रखने के लिए क्षेत्राधिकार महराजगंज यादवेंद्र बहादुर पाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर कानून को उमेश कुमार दीक्षित, बीडिओ बछरावां शिव बहादुर सिंह, अधिशासी अधिकारी बछरावां व महराजगंज राम आशीष वर्मा, लेखपाल राजेश कुशवाहा, विकास कुशवाहा, संदीप सिंह, पीयूष शुक्ला एवं अवनींद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।







0 टिप्पणियाँ