राजपत्र शासनादेश के अनुपालन में गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी हो-ओमप्रकाश पाण्डेय

 बलिया: विशेष सचिव उ0प्र0 समाज कल्याण अनुभाग-3, शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत होने तक अनिश्चितकालीन धरना 21 फरवरी 2025 को 26 वें दिन बलिया सदर मॉडल तहसील पर जारी रहा।

     आपको बता दें कि, गोंडवाना के धरना सभा को समर्थन करते हुए कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि, शासनादेश होते हुए भी गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र न जारी किया जाना घोर अराजकता है। भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश की अवमानना है। जिले के हर विद्यालयों, महाविद्यालयों में जनजाति गोंड समुदाय हजारों के छात्र पढ़ते हैं। हर हाल में गोंड छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण पत्र जारी कर इनके साथ सामाजिक संवैधानिक न्याय किया जाना चाहिए। इनके आंदोलन धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है। 

     धरना में प्रमुख रूप से अरविन्द गोंडवाना, संजय गोंड, सुरेश शाह, मनोज शाह, श्रीपति गोंड, विक्रम गोंड, रामनारायण गोंड, रघुनाथ गोंड, प्रधान कुंजबिहारी राम, वकील गोंड, विनोद गोंड, दीपक गोंड, मंजिश गोंड, अवधेश गोंड, संतोष गोंड, धनंजय कुमर, नंदन गोंड, अंकित गोंड, संजीत भारती, कृष्णा कांत गोंड, शिवशंकर गोंड मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ