आपको बता दें कि, धरना सभा को समर्थन करते हुए कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र नेता रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा कि, शासनादेश होते हुए भी गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र न जारी किया जाना घोर अराजकता है। भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश की अवमानना है! जिले के हर विद्यालयों, महाविद्यालयों में जनजाति गोंड समुदाय के छात्र पढ़ते हैं। हर हाल में गोंड छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण पत्र जारी कर इनके साथ संवैधानिक न्याय किया जाना चाहिए।
धरना में बच्चा लाल गोंड, सुरेश शाह, संजय गोंड, मनोज शाह, मैनेजर गोंड, विक्रम गोंड, सुमेर गोंड, आलोक गोंड, मुकेश गोंड, श्रीपति गोंड, दिनेश गोंड, संतोष गोंड, रघुनाथ गोंड, शिवकुमार गोंड, सिकंदर गोंड, दीपक गोंड मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ