जिला जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु बैठक संपन्न

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/नोडल अधिकारी लोक अदालत (प्रशासन) अमृता सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के साथ बैठक मा0 जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में की गयी।

      आपको बता दें कि, इस बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया। अनुपम शौर्य, अपर जिला जज/सचिव द्वारा लोक अदालत के प्रयोजन हेतु बैंक अथवा अन्य संस्थान/न्यायालयों से जारी नोटिस/सम्मन को यथाशीघ्र तामीला कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये गये।

     इस बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित पाण्डे (न्यायालय), सचिव जिला विधिक सेवा अनुपम शौर्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह व  अग्रणी जिला प्रबन्धक रुपेश दुबे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ