सार........
⭕ काम के प्रति लापरवाही मिलने पर एसडीएम ने की कार्यवाही।
विस्तार.........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के थुलेंडी चौराहे पर स्थित गाटा संख्या 1796 जो राजस्व अभिलेखों में मिलजुमला ग्राम समाज दर्ज है, पर भू-माफियाओं द्वारा वेश कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने की खबर को "एसके इंडिया न्यूज़ वेब डिजिटल"और हिंदी दैनिक समाचार पत्र"प्रज्ञांश" के रिपोर्टर ने प्रमुखता से प्रसार किया था। जिसका संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव ने हल्का लेखपाल पर बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने लेखपाल को अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही और "एसके इंडिया न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से लगातार भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने की खबर को प्रसारित का संज्ञान लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए थुलेंडी और कदावां के लेखपाल शिवेंद्र रावत को मंगलवार की देर रात दोनों गांवों से हटा दिया। एसडीएम ने लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से अटैच किया है।
आपको बता दें कि, एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि, लेखपाल शिवेंद्र रावत दायित्व के निर्वहन में शिथिलता बरत रहे थे, वहीं उनके विरुद्ध आए दिन जनता से शिकायतें और सोशल मीडिया पर उनके ही कार्य क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत मिल रहीं थीं, जिससे लेखपाल को दोनों गांवों से हटाकर राजस्व निरीक्षक कार्यालय से अटैच किया गया है। उनकी जगह पर अतरेहटा के लेखपाल संतोष पटेल को थुलेंडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, और इचौली के लेखपाल संतोष यादव को कदावां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर किसी भी अधीनस्थ को बख्शा नहीं जाएगा, कार्यवाही की जाएगी।
उधर अतरेहटा के लेखपाल संतोष पटेल को धुलेंडी का अतिरिक्त प्रभार मिलते ही आज सुबह लगभग 8:00 बजे मौके पर पहुंचकर धुलेंडी की गाटा संख्या 1796 पर भू-माफिया द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया गया है, भूमिया के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आपको यह भी बता दें कि, विगत 1 वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम राजित राम गुप्ता के कार्यकाल में जब इसी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था, तो उस समय लेखपाल संतोष पटेल के पास थुलेडी का कार्यभार था, जिसकी बदौलत भू-माफिया की एक नहीं चली थी, और कड़ी कार्यवाही करते हुए एसडीएम महराजगंज ने जेसीबी से कार्य निर्माण को ढहा दिया गया था, और मौके पर मिले बिल्डिंग मटेरियल को जप्त कर लिया गया था।



0 टिप्पणियाँ