ट्रैक्टर से जुतवा कर भू-माफियाओं के चंगुल से कब्जा मुक्त कराई गई बंजर की जमीन, भू-माफियाओं में हड़कंप

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के पड़ीरा कला गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर उप जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर गेहूं की खड़ी फसल को जुतवा कर कब्जा मुक्त कराया है, जिससे क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

       आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार दीक्षित और अजय चौधरी की अगुवाई में हल्का लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, विकास कुशवाहा, अवनेंद्र कुमार, प्रिया सिंह एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के पड़ीरा कला गांव में लगभग तीन बीघे ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को जुतवा कर कब्जा मुक्त कराया गया है, जिससे क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। 

     मामले को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी महराजगंज को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि, गांव की गाटा संख्या 697, 678, 1036 जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज है, जिस पर अवैध कब्जेदार दल बहादुर सिंह व राम आसरे का विगत कई वर्षों से तीन बीघे सुरक्षित जमीन पर कब्जा बना हुआ है।

 शिकायती पत्र मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गठित कर जमीन को खाली करवाने के निर्देश दिए थे, जिस पर आज टीम ने कार्यवाही करते हुए सुरक्षित जमीन को खाली करा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ