विनय त्रिपाठी
महराजगंज/रायबरेली: अपने लिए हर इंसान जीता है लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है उसे ही असल में जिंदगी कहते हैं। लोगों की मदद करना, हर पल उनके साथ खड़ा रहना, इसी का नाम जिदगी है। जब एक महिला लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाती है तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऐसी ही कस्बे की एक महिला सभासद ऊषा त्रिपाठी है जिन्होंने "मदद की दीवार" मुहिम चलाकर जरुरतमंद लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।
आपको बता दें कि, कुछ अच्छा करने की मन में इच्छा हो तो हमें उसी तरह के लाेग भी मिलते चले जाते हैं। ऐसा मैंने खुद अनुभव किया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से जो खुशी मुझे मिलती है। उसकी न तो मैं व्यख्या करना चाहती हूं और न ही वर्णन, क्योंकि ये अनुभूति आपको खुद से प्राप्त करनी चाहिए। सभासद व समाजसेविका ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि, लोगों को ज़रूरतमंदों की मदद करते हुए देख, ये बात उन्हे बहुत ही आकर्षित करती है और उन्होंने यह काम खुद से करने की ठान ली तो लोग उनके साथ जुड़ते जा रहें हैं।
ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि, उनके द्वारा सुरु की गई कस्बे के शांती नगर में शुरू हुई मदद की दीवार मुहिम कों प्रतिदिन पहुंच रहे दर्जनों संभ्रांत नागरिकों का साथ मिल रहा है। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ दर्जनों शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनोद अवस्थी नें सभी से कपड़े आदि का दान करा अभियान की सराहना की है।
अध्यक्ष विनोद अवस्थी नें कहा कि, शिक्षकों का कर्तव्य शिक्षण कार्य ही नहीं वरन सामाजिक दायित्वों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना भी हैं। मदद की दीवार में अपने शिक्षक साथियों के साथ वस्त्र रखते हुए उन्होंने कहा कि, मदद की दीवार अभियान के माध्यम से सिर्फ जरूरतमंदो की ही मदद नहीं हो रही बल्कि यह अभियान ऐसे मददगारो एवं समाजसेवियों के लिए भी मुफीद हैं जो समाज के लिए करना तो बहुत कुछ चाहते हैं किन्तु उनके पास समय का अभाव हैं। श्री अवस्थी नें कहा कि, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों आदि कों सभासद ऊषा त्रिपाठी द्वारा शुरू की गयी मदद की दीवार मुहिम से जुड़ कर ऐसे प्रयास की सराहना करनी चाहिए।
आपको यह भी बता दें कि, शांती नगर की सभासद ऊषा त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बेसहारो की मदद करने कों "मदद की दीवार" की शुरुवात की। मदद की दीवाल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने लिए अनुपयोगी व जरूरत से अधिक रखे सामान कों मदद की दीवार के पास लाकर रख सकता हैं और ऐसे सामान की जरूरत जिस किसी कों हो वह निःसंकोच वह सामान बगैर किसी से पूछे ले जा सकता हैं।
मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद अवस्थी, मंत्री मो.सगीर,सुरेन्द्र शर्मा, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, मो.नसीम, आलोक गिरी, अजय पटेल, आकाश वर्मा, अनुकेतिका पटेल, वंदना, शालिनी पांडेय, शाहीन बानो, प्रीति तिवारी, पूजा सिंह, रिन्शु वर्मा, प्रतिभा, माधुरी मिश्रा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ