गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह संपन्न

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

    आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य बेबी द्वारा कक्षा 12 के छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु अच्छी तैयारी करने के लिए बहुत सारे तौर तरीके बताए गए और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।

        विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 11 के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत डांस प्रतियोगिता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी ताल और लयबद्धता ने आयोजन को यादगार बना दिया। "नृत्य की लय में बसी, हमारी यादें अनमोल। विदाई के इस पल में, दिलों में बसीं हैं ये रोल। संगमित कदमों से, बंधी हमारी दोस्ती की डोर। विदाई के इस अवसर पर, नृत्य ने दी हमें एक और। लाइनों की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी भाव विभोर हो उठे।

       इस मौके पर अध्यापिका मंजरी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ