रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हो इसके लिए शिक्षकों द्वारा मुहिम चलाकर घर-घर जाकर बच्चो के अभिभावकों से मिलकर उनसे अपील करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही गई।
आपको बता दें कि, पीएम श्री विद्यालय कुबना में शिक्षकों द्वारा नामांकन एवं शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत शनिवार को विद्यालय की सहायक अध्यापिका शालिनी पांडेय ने ग्राम पंचायत कुबना के पूरे मधई में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के साथ मिलकर अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क किया गया और समझाया गया कि, बच्चे भारत का भविष्य हैं उन्हें शिक्षा से वंचित न करें, स्कूल जरूर भेजें।
अध्यापिका ने बताया कि, अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि, वह अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजकर इस मुहिम को सफल बनाएंगे।


0 टिप्पणियाँ