सार.........
⭕ महाकुम्भ में 15000 स्वच्छता कर्मियों ने एक साथ झाडू लगा कर बनाया ऐतिहासिक रिकार्ड।
⭕ प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने तोड़ा कुम्भ 2019 का अपना ही बनाया पुराना रिकार्ड।
⭕ 15 हजार स्वच्छताकर्मियों ने 10 किमी तक चलाया सफाई अभियान, 4 जोन में लगाई गई झाड़ू।
विस्तार........
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ के दिव्य-भव्य आयोजन के साथ स्वच्छता के कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेला क्षेत्र के 4 जोनों में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने सफाई कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास किया। महाकुम्भ 2025 में यूपी की प्रदेश सरकार और प्रयागराज मेला प्राधिकरण अपना ही पिछला वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ा।
आपको बता दें कि, महाकुम्भ मेला क्षेत्र के 4 जोनों में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने झाडू लगा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास किया। इसकी फाइनल रिपोर्ट 3 दिन बाद जारी की जाएगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था की ओर से मुख्य ऑबजर्वर एवं निर्णायक ऋषि नाथ अपनी टीम के साथ लंदन के मुख्यालय से प्रयागराज आये हैं। साथ ही पूरी प्रक्रिया के ऑबजर्वेशन और अल्टरेशन का कार्य नीरज प्रकाश एंड एशोसियेट चार्टेड एकाउटेंट फर्म कर रही है। स्वच्छताकर्मियों की संख्या की गणना उनके हाथ में लगाये गये स्कैन कोड युक्त बैंड को स्कैन करके की गई है।
कुम्भ 2019 में जहां 10 हजार स्वच्छता कर्मियों ने एक साथ झाडू लगा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। वहीं इस वर्ष महाकुम्भ 2025 में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मी एक साथ झाडू लगा कर नया कीर्तिमान बना रहे हैं। गंगा सेवादूत और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 के हेलीपैड, सलोरी नागवासुकी क्षेत्र, अरैल और झूंसी में 4-4 हजार स्वच्छता कर्मियों ने प्रक्रिया में भागीदारी की।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि, महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सोमवार को 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने लगभग 10 किमी. तक सफाई अभियान चलाकर एक नया कीर्तिमान रचा है।
वॉटर विमेन शिप्रा पाठक ने स्वच्छता कर्मियों को पुष्प वर्षा, थाली और पौधे भेंटकर सम्मानित किया।






0 टिप्पणियाँ