पटेल की जयंती पर आयोजित किया गया रन फार यूनिटी।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन जनपद कन्नौज में किया गया। रन फॉर यूनिटी के लिए कार्यक्रम के तहत कचहरी से होने वाली दौड़ को सुबह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से  हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया गया।
      आपको बता दें कि, उपर्युक्त दोनों उच्चाधिकारियों ने स्वयं दौड़ मे प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस लाइन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा विजेताओं कोे पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत के दौरान सभी पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारीगण अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाए रखी।
    वहीं "लौह पुरूष" सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के शुभ अवसर पर "राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस" पर पुलिस कार्यालय मे आयोजित शपथ समारोह में पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा  पुलिस कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी।इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारीगणों को भी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ