अपराधियों के हौसले बुलंद, दो जगहो पर फायरिंग।।kushinagar news।।

विकास पांडेय
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध  अभीयान में तरयासुजान के धरातल पर अपराधियों के हौसले के आगे नेस्तानाबूद दिख रहा है।यही कारण है कि बुधवार को एक ही समय मे हुए दो अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र थर्रा उठा। पहली घटना थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ से पुलिस को आडे हाथ ले दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया जबकि दूसरी घटना मे अहिरौलीदान अंग्रेजी शराब दुकान  के मुनीब पर असलहों से लैस हमलावरों ने पैर मे गोली मार  भारी लूट पाट की है। 
जानकारी के अनुसार  बुधवार के देर रात करीब 8 बजे सलेमगढ़ मकुन्दपुर चौराहे के समीप लक्ष्मी मुर्ती विसर्जन के लिए आरकेष्टा संचालित था। और इसी बीच मुकदमे में वांछित अपराधी को देवरिया एसओजी टीम भी स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर सलेमगढ़ से उठाकर चली गई तो इसी दौरान मनबढ़ युवाओं मे पसंदीदा गाना बजवाने को ले कर विवाद हो गया मौके के निगरानी मे लगी पुलिस ने बिच बचाव के लिए आयी तो उपद्रवियों के समर्थकों ने उल्टा पुलिस पर ही पत्थर बाजी कर जानलेवा हमला कर दीया। और देखते ही देखते पुलिस की दो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दीया। और दोनों अपराधी को छोड़ने की जिद करने लगे जिससे पुलिस को बैकफुट पर आना पडा इस दौरान बवालीयों ने जमकर पुलिस विरोधी नारे भी लगाये। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र को होते ही कार्यवाही की जिम्मेदारी स्वयं अपने हाथों मे लेते हुए एडिशनल एसपी गौरव वंसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी  तमकुहीराज नितेश कुमार सिंह उचित निर्देश के साथ मौके पर मय फोर्स रवाना कर दिया जहाँ तनाव को बढता देख पुलिस को कयी राउण्ड हवाई फायरिंग भी करनी पडी तब कहीं जा कर उपद्रव को शान्त कराया जा सका। घटना के दूसरे दिन 1 युनिट पीएसी सेवरही  थाना व बर्वापट्टी की पुलीस पुरे मुस्तैदी के साथ लगी रही ऐहतियातन आस पास के सभी दुकानों को भी बन्द करना पडा। त्योहार के समय दुकान बंद होने से लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड। रहा है। इतना ही नही दहशत से अगल बगल गाँव के लोग अपने अपने बच्चों को भी विद्यालय भेजने पर रोक लगा दिए है जिससे अधिकतर विद्यालय बृहस्पतिवार को बंद देखने को मिला। जबकि पुलिस ने कार्यवाही करते हुए  नरायन प्रसाद गुप्ता पुत्र ब्रहमदेव गुप्ता,राजेश पुत्र नरायन, सरल पुत्र मुखलाल,आनन्द कुमार पुत्र केदार, बिजय पुत्र परमहँस, आशिष पुत्र बिनोद पटेल, शिवम पुत्र बिनोद पटेल, प्रभात पुत्र नागेन्द्र सिंह, राकेश पुत्र पारश बिनोद पटेल पुत्र ब्रहमदेव, को विभिन्न धाराओं मे निरूद्ध कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे मामले में थानाक्षेत्र के अहिरौलीदान मे अग्रेजी शराब दुकान के मुनीब रामबाबू को अपराधियों ने पैसा लूटने के नियत से पैर मे गोली मार तथा 80 हजार रुपया, व 180 सीसी शराब  लूट कर चलते बने अपराधियों ने नम्बर प्लेट खोलकर झोला में रखा था जो वही गिर गया जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों के छान बीन मे लगी है। इस दौरान थाना प्रभारी राहुल सिंह, सदानंद यादव, रामजीत यादव, अमरनाथ यादव, पूनम गुप्ता, प्राची, रिंकु यादव, दीपक सिंह रामेश्वर यादव आदि पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। इस संबंध मे पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने बताया की एक एक कर अपराधियों को जेल भेजा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ