रायबरेली से बड़ी खबर: अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाई फाँसी, मौत।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
 बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर नगर गांव का रहने वाला संतोष कुमार 35 वर्ष पुत्र अनिल कुमार बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया, परंतु सुबह जब घरवाले उठे तो उसका शव धोती के फंदे से कमरे में लटकता हुआ मिला।
      उसकी मौत से सगे संबंधियों तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ