तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आई 54 शिकायती पत्रों में 6 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील सभागार में एसडीएम विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 54 शिकायती पत्र आए जिसमें छ: का आज ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
       आपको बता दें कि,  इस मौके पर एसडीएम नें अधीनस्थों को एक बार फिर से आगाह किया है कि, संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का सही ढंग से निश्चित समय सीमा के भीतर निस्तारण करके अवगत कराएं।      इस कार्यक्रम में सर्वाधिक 28 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि पुलिस से संबंधित 8, विकास से 6 और विद्युत से संबंधित 5, इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित 7 प्रार्थना पत्र रहे, जिनमें 6 का आज ही निस्तारण कर दिया गया।
       कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ महाराजगंज प्रवीण कुमार के अलावा कोतवाली महराजगंज प्रभारी लालचंद सरोज, नायब तहसीलदार आरके वर्मा, विभाकर शुक्ला, मोबिनुद्दीन सिद्दीकी सहित कई विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ