कोतवाल लाल चन्द्र सरोज को एक और सफलता लगी हाथ जिला बदर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाल लालचंद सरोज की अगुवाई में पुलिस ने जिला प्रशासन द्वारा घोषित जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
       आपको बता दें कि, पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर 9 का रहने वाला प्रांजुल गुप्ता जिला प्रशासन द्वारा 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कि, वह घर पर मौजूद है कोतवाल ने पुलिस बल के साथ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ