रविशंकर द्विवेदी हुए गगन के चांद सितारे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हसनपुर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधानाध्यापक रबीशंकर द्विवेदी 72 का आज उनके पैत्रक आवास पर निधन हो गया उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी तादाद में लोगों ने घर जाकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पश्चात उनके पार्थिव शरीर को डलमऊ घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया है।
      आपको बता दें कि, हसनपुर के रहने वाले मृदुभाषी और सरल स्वभाव के श्री द्विवेदी की क्षेत्र में गणना बहुत सम्मानित शिक्षकों में की जाती थी। उनके निधन पर पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, ग्राम प्रधान केशव चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी, पूर्व प्रधान पारा कला प्रेम शंकर अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र नाथ शुक्ला, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, पूर्व मैनेजर ग्रामीण बैंक मार्तंडे शुक्ला सहित बड़ी तादाद में लोगों ने गहरा शोक जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ