बाल विकास पुष्टाहार गोदाम के बाहर नाली बनी दवाइयों का भंडार लापरवाह जिम्मेदार।। Raebareli news ।।

रामभवन
रायबरेली: कस्बा डीह स्थिति  बाल विकास पुष्टाहार गोदाम के बाहर नाली में दवाइयां मिलने से जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही के दायरे में है।
     आपको बता दें कि, एक बार फिर बाल विकास परियोजना डीह में जिम्मेदार अधिकारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दी जाने वाली दवाइयां नाली में पड़े कूड़े से मिली है जिससे साफ जाहिर होता है कि, यहां के अधिकारी गैर जिम्मेदार के साथ-साथ लापरवाह भी है। यहां कूड़े के ढेर में फेंकी गई दवाइयां मौजूदा सरकार के सिस्टम को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही भी खैर यह जांच का विषय है! जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि, यह दवाइयां यहां क्यों और कैसे फेंकी गई है। मगर  इसकी चर्चा संपूर्ण क्षेत्र में आम हो चली है। अब देखना यह होगा कि, उच्चाधिकारियों की जांच में क्या निकलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ