रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: तेज रफ्तार बेलोरो ने बाइक सवार एक अधेड व एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि, घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित रानी खेड़ा गांव के समीप की है। जानकारी के मुताबिक शिवपाल व स्वामी दयाल बाइक से हसवां गांव से जलालपुर के लिए जा रहे थे। तभी बांदा-बहराइच हाईवे पर रानी खेड़ा गांव के समीप बछरावां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार शिवपाल व स्वामी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ