सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट।। Raebareli news ।।


माहौल बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा-सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय सिंह

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के मद्देनजर  क्षेत्र में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, कई गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आए। शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती, शिवगढ़ कस्बा, असहन जगतपुर, बहादुर नगर गूढ़ा, नेररथुआ, गुमावां, अलीपुर में शिवगढ़ थाना इंचार्ज वीर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चाक-चौबंद रही।
      सभी गांवों में सुबह से देर शाम तक भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं पुलिस फोर्स के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित भू संरक्षण अधिकारी विनय सिंह सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते नजर आए। सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने बताया कि, यदि किसी ने फर्जी अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ