धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 23 जनवरी को।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ में धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति के बैनर तले वृहद स्तर पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर अभियान के तहत पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री देवांशी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में आगामी 23 जनवरी को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा।
     आपको बता दें कि, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ0 एलपी सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 23 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति के बैनर तले आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित नेत्र रोगियों को स्वास्थ्य टीम द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां पर सभी नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ