शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गठित की गई टीमें।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना परिसर में नायब तहसीलदार रामकिशोर की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 6 शिकायती पत्र आए जिनमें से 4 राजस्व से संबंधित, 2 पुलिस से संबंधित रहे।
      आपको बता दें कि, राजस्व से संबंधित चार शिकायती पत्रों में से एक का मौके पर ही निस्तारण हो गया। वहीं शेष शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं। समाधान दिवस  में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे नायब तहसीलदार रामकिशोर ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की गठित संयुक्त टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं।
    इस मौके पर एसआई वीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ