महराजगंज पुलिस को खुली चुनौती।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों से जहां आम जनमानस आहत है तो वहीं 24 घंटे पूर्व जिहवा गांव में अज्ञात चोर घर के बाहर खड़े टेंपो की बैटरी खोलकर चुरा ले गए।  उसके बाद 24 घंटे बाद ही क्षेत्र के एक विद्यालय में चोरी का सामान चुरा ले गए। अब ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस अपने कार्यों के प्रति कितना सजग है। जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। इससे एक माह  पूर्व क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों में चोरों ने चोरी कर सामान पार कर दिया था जिसमें एक भी चोरी का खुलासा कर पाने में कोतवाली पुलिस असमर्थ साबित हुई है। एक बार फिर चोरों ने खुली चुनौती कोतवाली पुलिस को दी है।
     आपको बता दें कि, बीती रात शीतकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक विद्यालय चंदापुर से अज्ञात चोरों ने विद्यालय का जरूरी सामान पार कर दिया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि, मासिक उपस्थिति पत्रक पूर्ण करने हेतु विद्यालय जाने पर देखा कि, तीन कमरों के ताले तोड़कर 35 किलो गेहूं, 10 कुर्सियां एक सीलिंग फैन, तीन बाल्टियां, रसोई घर के बर्तन, बच्चों के खेलने का सामान, कार्यालय की स्टेशनरी चोर चुरा ले गए हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा तत्काल कोतवाल लाल चंद्र सरोज को सूचना देते हुए कोतवाली महराजगंज में भी लिखित सूचना दर्ज कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ