रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का जनाधार इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, मौजूदा भाजपा सरकार व अन्य पार्टियों के हौसले पस्त हो रहे हैं तथा हर गरीब के सुख दुख में भागीदार बनने का काम जनसत्ता दल पार्टी कर रही है। यह उद्गार महराजगंज कस्बे के इन्हैना रोड पर हरिहर सिंह के प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद तथा वर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, 20 दिसंबर को शाम 5:00 बजे पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह महराजगंज क्षेत्र के गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरान्त महराजगंज में जनसत्ता दल पार्टी के नेता के आवास पर पत्रकार वार्ता कर जनसत्ता दल की लोकप्रियता व कार्यों को बताया तथा भारी लाव लश्कर के साथ सेमरौता राजा के यहां शोक संवेदना व्यक्त करते वक्त अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि, इस दुख की घड़ी में हम आप सभी के साथ हैं। उन्होने भगवान से प्रार्थना की हैं कि, शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
तो वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के महासचिव सत्यांशु दुबे ओशो बीनू रायबरेली के यहां उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। जिनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजा हषेंद सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, परिहार प्रधान महासचिव नरेंद्र सिंह, फौजी महा सचिव मलखान सिंह, सचिन सूरज सिंह, मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह, हरिहर सिंह, राहुल साहू, बबलू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ