सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में देव ब्रदर्श ग्रुप द्वारा गरीबों को बांटे गये कम्बल।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रयबरेली: भीषण ठंड में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य है तथा ऐसे कार्यों को करने से ईश्वर पुण्य देता है यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में निशुल्क कंबल वितरण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक राधाकृष्णन व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, आज दिनांक 21 दिसम्बर 2019 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - महराजगंज में टीबी रोग से ग्रसित 25 मरीजों को देव ब्रदर्स ग्रुप द्वारा निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय राम लखन शर्मा की स्मृति में किया गया।
   फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती श्यामा देवी एवं अधीक्षक राधा कृष्ण ने मरीजों को कंबल भेंट करके सम्मानित किया।
      इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के कर्मचारी डॉ प्रजेश श्रीवास्तव, डॉ एके रावत, डॉ अनुज सिंह, सुनीत कुमार श्रीवास्तव , डॉ मनीष श्रीवास्तव, कपिल देव शर्मा, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
     कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार वरुण देव शर्मा (वरिष्ठ क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक) ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ