अलग-अलग गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 3 लोग घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए।
     आपको बता दें कि, पहली घटना चौकी थुलवांसा क्षेत्र के गांव डेड़उआ मजरे पहाड़पुर की है जहां भुक्तभोगी निर्मला देवी पत्नी शिवकुमार के बच्चे और उसके पड़ोसी रामफेर के बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया। निर्मला का कहना है कि, वे विपक्षी रामफेर को समझाने गई थी कि, वह अपने बच्चों को नियंत्रण में रखें। उत्तेजित होकर रामफेर व उसके लड़के संदीप ने मिलकर निर्मला की ही पिटाई कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रामफेर और संदीप के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
     वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के पूरे बाबूजी मजरे जमुरंवा की है। यहां की रहने वाली रामावती पत्नी अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि, उनके विरोधी राम अभिलाख के लड़के सुरेंद्र कुमार व अमर बहादुर रास्ते में जबरन मिट्टी डाल रहे थे। उसके बच्चे प्रिंसी 15 व प्रांशु 13 रोकने गए तो दोनों अभियुक्तों ने मिलकर प्रिंसी और प्रांशु को मारा पीटा। शिकायत मिलने पर महराजगंज पुलिस ने सुरेंद्र और अमर बहादुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
      जबकि दूसरे पक्ष के अमर बहादुर का कहना है कि, रास्ते में गहरा गड्ढा होने के कारण आने जाने वालों को परेशानी होती थी। उसने गड्ढे में मिट्टी भरना चाहा तो दूसरे पछ के लोग गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए और मिट्टी डालने से मना कर दिया।।   
      कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, दोनों मामलों में  पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट लिखी गई है जांच उपरांत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ