रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लेखपालों की चल रही हड़ताल खत्म होने की खबर की पुष्टि होने के बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह व तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने हड़ताल पर चल रहे तहसील क्षेत्र के 51 लेखपालों को तत्काल काम पर लौट आने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि, अधिकारिओं ने संयुक्त रूप से लेखपाल संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सहित सभी 51 लेखपालों को कड़े निर्देश दिए हैं कि, वह तहसील मुख्यालय पर आकर अभिलंब अपना योगदान आख्या प्रस्तुत करें। क्योंकि लंबे समय से हड़ताल पर लेखपालो के रहने की बजह से आम जनता के कार्य लंबित चल रहे थे तथा शासकीय कार्यों के संपादन में भी दिक्कतें आ रही थी। हड़ताल के खात्मे के बाद शासकीय कार्य पूर्ण करने में लेखपालों को तत्काल प्रभाव से अपना योगदान देना चाहिए।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, इस आदेश को तत्काल में अमल तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। ज्ञात हो कि, तहसील में 66 लेखपाल तैनात है। इनमें 51 आंदोलन में शामिल होकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे। उधर लेखपालों की हड़ताल खत्म होने पर आम जनता ने राहत की सांस ली है।

0 टिप्पणियाँ