छत पर पतंग उड़ाते समय 6 वर्षीय बच्चा गिरा जमीन पर हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बच्चों के साथ छत पर पतंग उड़ाने के दौरान एक 6 वर्षीय बच्चा छत से जमीन पर आ गिरा। जिससे उसे गहरी चोटें आई हैं। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज कर रहे डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।   
     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव इमामगंज मजरे खैरहना के रहने वाले मोहम्मद मुकीम खान का 6 वर्षीय पुत्र मोहसिन खान बच्चों के साथ अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि, अचानक वह जमीन पर सिर के बल आ गिरा जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। परिजन उसे  सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ