जिलाधिकारी जी आपका ध्यान किधर है असली भ्रष्टाचार इधर है।। Raebareli news ।।

मानक विहीन सड़क निर्माण से भड़के ग्रामीण

 रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मोन गांव स्थित पानी की टंकी के पास से महराजगंज इन्हौना मार्ग से महराजगंज हैदर गढ़ मार्ग को जोड़ने वाला डामरीकृत संपर्क मार्ग मानकों को ताक पर रखकर गुणवत्ता हीन बनाया जा रहा है इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।
     आपको बता दें कि, ठेकेदार राजेश यादव द्वारा लगभग 12 सौ मीटर बनवाई जा रही डामरीकृत इस सड़क को मानकों को ताक पर  रखकर बनवाया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने देखा कि, मिट्टी के ऊपर डामर युक्त गिट्टी डाली जा रही है तो उन्होंने आपत्ति जताया। गुणवत्ता विहीन बन रही सड़क को लेकर क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।
    ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर बनवाई जा रही इस सड़क को लेकर ग्रामीण राहुल साहू का कहना है कि, संबंधित अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते शासन द्वारा विकास कार्यों में खर्च किया जाने वाला पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। मौजूदा सरकार के द्वारा विकास कार्यों में कहीं कमी नहीं रखी जाती है लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर संबंधित अधिकारियों तक की खाली तिजोरियां भरने के चक्कर में शासन की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।
    राहुल साहू ने मीडिया को दिए गए अपने बयान में आगे कहा है कि, सत्ताधारी विधायक क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का हाल जानने तक नहीं आता है जनता से सरोकार रखने की बात तो बहुत दूर रही। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि, विकास कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता जग जाहिर है। इसी कारण क्षेत्र में होने वाले विकास की  गुणवत्ता देखना तो दूर की बात रही अगर ग्रामीण व अन्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का पक्ष लेते अक्सर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को देखा जा रहा है। राहुल साहू ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाया है कि, जनपदीय ना होने के कारण क्षेत्रीय जनता सहित क्षेत्र में हो रहे विकास को भी नजरअंदाज कर रहें है।
        लगभग 12 सौ मीटर डामरीकृत बनवाई जा रही इस सड़क के बाबत इसी सड़क पर काम कर रहे मजदूरों का भी कहना है कि, ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर सड़क बनाई जा रही है शनिवार को जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया। क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि, इस सड़क को गुणवत्ता परक बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को बार-बार की होने वाली असुविधा से छुटकारा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ