पूर्व प्रधान के निधन से शोक में डूबा पिण्डौली गांव।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: दो बार प्रधान रहकर लोगों के बीच  ख्याति बटोर चुके पूर्व प्रधान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शोक संतृप्त आत्मा की शांति के लिए ग्रामीण भगवान से दुआएं कर रहे हैं। शिवगढ़ क्षेत्र के पिण्डौली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रामआसरे का लम्बी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया।
       आपको बता दें कि, सरल एवं उदार व्यक्तित्व के धनी रामआसरे पहली बार 1988 में प्रधान चुने गए, जिनका कार्यकाल 1988 से 1995 रहा। वहीं दूसरी बार रामआसरे 2005 से 2010 तक प्रधान रहे। जिनके निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों का उनके आवास पर अंतिम दर्शन पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिनका अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया गया। जिनकी अंतिम दर्शन यात्रा में लोगों ने भारी तादात में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
       इस मौके पर उनके भाई भाईलाल व उनके पुत्र जगन्नाथ, श्याम कुमार, रामू,सुरेंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी गंगा विभूति, सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रसाद सहित भारी तादात में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ