दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नेहरू युवा केंद्र की ओर से रायबरेली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा समन्वयक गोपेश पांडेय के निर्देश पर शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ inter कॉलेज शिवगढ़ के ऐतिहासिक मैदान में ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एडीओ समाज कल्याण अधिकारी शिवशरन सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ0 त्रिद्विवेन्द्रनाथ त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
       आपको बता दें कि, खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी ,वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
      इस मौके पर विद्यापीठ के शिक्षक शैलेंद्र कुमार उर्फ  पंकज, एनसीसी के सेकंड लेफ्टिनेंट ऑफिसर धीरेंद्र प्रताप, हरि बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह,अरविंद, तुफैल अहमद ओमप्रकाश सिंह,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय बहादुर सिंह व नेहरू युवा केंद्र के ओंकार, विकास सैनी, इंद्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ