सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया जागरुक
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त शिवगढ़ मण्डल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह के निर्देश पर सेक्टर स्तर पर आयोजित शिष्टाचार बैठक एवं समरसता भोज के क्रम में शिवगढ़ क्षेत्र के बेड़ारु गांव में सेक्टर संयोजक जितेंद्र सिंह की अगुवाई में शिष्टाचार बैठक एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हरचंदपुर विधानसभा प्रभारी सरोज गौतम, नवनियुक्त शिवगढ़ मण्डल अध्यक्ष डॉ0 जीबी व बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जगन्नाथ चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि, जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सबका साथ,सबका विकास के सिद्धांत पर निष्पक्ष भाव से कार्य कर रही है। भाजपा का जैसा नाम है वैसा ही भाजपा का कार्य है भारतीय जनता पार्टी पहले भारत के लिए, फिर जनता के लिए,फिर कार्यकर्ताओं के लिए सोंचती है। सरकार पितृवत भाव से कार्य कर रही है। हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि, गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को अपने परिवार का सदस्य मानकर पूरी जिम्मेदारी के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करें।
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सरोज गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर राष्ट्र भाव से कार्य करती है। वहीं नवनियुक्त शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डीबी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है। पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता होते हैं जिनके बलबूते ही पार्टी को सत्ता प्राप्त होती है। श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उनके रहते किसी भी कार्यकर्ता का सम्मान खोने नही पाएगा।
श्री सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की। श्री सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां एवं अराजक तत्व अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र कुमार शर्मा कर रहे थे।
इसी क्रम में जिला कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बाबू तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामशरन यादव,दिनेश सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किरन तिवारी, जितेंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह,अर्जुन सिंह भदौरिया, श्रवण पांडेय, रामनरेश, भगवानदीन, राजाराम, अवधराम वर्मा, राकेश वर्मा, रमेश शुक्ला, सत्यनाम पटेल,आदित्य वर्मा, योगेश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ