रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: हांड़ कपाती कड़ाके की ठंड में गरीब,बेसहारा एवं वृद्धों को ठंड से राहत दिलाने के लिए शिवगढ़ क्षेत्र के शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों एवं ग्रीन फील्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां के प्रबंधक एवं समाजसेवी बाबू छत्रसाल सिंह ने गत वर्षो की भांति अपनी माता शैला देवी,पिता अवधेश सिंह की स्मृति में शिवगढ़ क्षेत्र के नारायनपुर और सरांय छात्रधारी ग्राम पंचायत में अपने बड़े भाई बाबू आनंद सिंह के साथ नरायनपुर में 65 और सराय छात्रधारी ग्राम पंचायत में 80 गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को कम्बल वितरित करके एक बार फिर से मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर दी है।
आपको बता दें कि, बाबू छत्रपाल सिंह विगत 8 वर्षों से निरंतर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर इंडिया मार्का हैंडपम्प एवं सौर ऊर्जा लगवाते चले आ रहे हैं। कम्बल पाकर राहत की सांस लेते हुए बेसहारा,गरीब एवं वृद्धों ने बाबू छत्रपाल सिंह के सर पर हाथ फेरते हुए खूब दुआएं दी और कहाकि धन्य हैं वो माता-पिता जिन्होंने भगवान स्वरूप बेटों को जन्म दिया।
इस अवसर पर बाबू छत्रसाल सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि बेसहारा, गरीबों एवं वृद्धों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य एवं सबसे बड़ी समाज सेवा है। श्री सिंह ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद ने ही मुझे आप सबकी सेवा की काबिल बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि, गरीब,बेसहारा एवं वृद्ध की दुआएं कभी खाली नहीं जाती। इस मौके पर सरांय छात्रधारी प्रधान रुबी श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि सतीश श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, नारायनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम शंकर गुप्ता, हरी गुप्ता, लक्ष्मी शंकर गुप्ता सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ