रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दो अलग अलग संगठन होने के कारण न्यायिक कार्यों में आए दिन अदालतों में हड़ताल का प्रस्ताव दिए जाने से उत्पन्न समस्या को देखते हुए उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के समक्ष पहल की। एसडीएम की पहल पर तहसील महराजगंज में चल रहे वकीलों के अलग-अलग दोनों संगठनो ने अब एक होने को तैयार है।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोनों संगठनों ने एक बैनर के तले आने पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। इसके लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में अधिवक्ताओं ने सहमति व्यक्त की कि, 30 दिसंबर तक संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान चलाकर जल्द ही एक बैनर के तले चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
ज्ञात हो कि तहसील महराजगंज में महराजगंज बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन दो अलग-अलग संगठन कार्यरत है। तहसील के अधिवक्ता दोनों संगठनों के बीच दो धडो में बटे हुए है।
सोमवार को महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी किसी कार्य से उप जिलाधिकारी के चेंबर पहुंचे तो एसडीएम ने अधिवक्ताओं को एकमत और एक विचार के साथ चलने की बात उठाई। बात बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों संगठनों के पदाधिकारी समेत अधिवक्ता उप जिलाधिकारी चेंबर में बुलाये गये।आखिर में लगभग 2 घंटों तक चली वार्ता के बाद दोनों संगठनों के अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट होने पर राजी हो गए। उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने अपनी अगवाई में एक पत्र जारी करते हुए दोनों संगठनों से अधिवक्ता कमलेश पाल व नागेंद्र बहादुर सिंह तथा दूसरे संगठन से अधिवक्ता ज्योति प्रकाश अवस्थी व प्रदीप श्रीवास्तव को सदस्यता अभियान चलाकर सभी रजिस्टर्ड ऐसे अधिवक्ता जो सीओपी धारक हैं उन अधिवक्ताओं की सूची 30 दिसंबर तक इकट्ठा कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ