दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर साइकिल से खाद लेने आ रहे साइकिल सवार बिंदा प्रसाद पटवा 40 पुत्र माता प्रसाद निवासी सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला को सामने से आ रहे  टेंपो नें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     आपको बता दें कि, घटना सोमवार को अपरान्ह लगभग 1बजे नवोदय चौराहा व पेट्रोल पंप के बीच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
      वहीं दूसरी घटना बछरावां रोड पर बावन बुजुर्ग बल्ला मोड़ के पास की है। बावन बुजुर्ग बल्ला गांव का रहने वाला मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद हनीफ बाइक से महराजगंज की ओर आ रहा था कि, अज्ञात तेज रफ्तार की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ