युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सशक्त माध्यम नेहरू युवा केंद्र-त्यागी


 विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व ट्रैकसूट देकर पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा समाज सेवा संस्थान के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजाराम त्यागी द्वारा प्रमाण पत्र और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया।
     आपको बता दें कि, प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन 800 मीटर की दौड़ में विकास यादव प्रथम, 400 मीटर बालिकाओं की दौड़ में सुषमेशलता प्रथम, 100 मीटर दौड़ में अमर बहादुर प्रथम, कबड्डी में महराजगंज की टीम ने पुरासी की गुरुकुल टीम को कांटे की टक्कर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
     पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ने कहा कि, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि, खेल के माध्यम से ग्रामीण युवा कामयाबी के प्रत्येक शिखर तक पहुंच सकते हैं।
        इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दयाशंकर अवस्थी, युवा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक यादव,अमरेश धीमान, प्रधान गंगासागर पांडे, अमित पांडे, कामरान सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, एन वाई वी विकास सैनी, ओमकार यादव, निरंकार यादव, सत्य प्रकाश पाठक, शैलेंद्र यादव, अनुज पटेल, चंद्रपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ