रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमनपुर गांव में एक शिक्षक ने गांव की ही लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक धर्मपाल पुत्र राम लखन उम्र 55 वर्ष जो कि, एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। गांव की ही रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की को स्वेटर जूते टॉफी चॉकलेट देने के बहाने घर में बुलाया और घर में बुलाने के बाद लड़की के साथ अश्लील हरकतें की, जिसको लड़की ने किसी तरह से वहां भागकर अपने मां को सारी घटना की जानकारी दी।
घरवालों के मुताबिक यह घटना 18 दिसंबर 2019 की है। घटना के बाद लड़की के घरवालों ने आनलाइन मुकदमा पंजीकृत कराया था, लेकिन कोई सुनवाई ना होने के कारण बछरावां थाने आकर मुकदमा पंजीकृत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने पास्को एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 776/19 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का प्रकाश में आ रहा है।

0 टिप्पणियाँ