रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बिगड़ रहे माहौल पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। वहीं अफवाह फैलाने वालों के प्रति प्रशासन ने सख्त रुख भी साफ कर दिया और कहा कि, बिल को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति ना फैलाएं।
आपको बता दें कि, गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि, सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कोई भी भ्रामक पोस्ट व कमेंट ना करें। जिससे माहौल खराब हो, किसी को अपने हाथों में कानून लेने की जरूरत नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है, कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून के बारे में नौजवानों को सही जानकारी रखने की जरूरत है। नौजवान ही सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं इस कानून पर कोई भी भ्रामक अफवाह फैला रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की कि, नगर में शांति, सौहार्द व भाईचारा बनाए रखे। इसलिए अफवाहों से दूर रहकर लोगों को जागरूक करें एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
बैठक का कुशल संचालन भगवान कुमार अवस्थी ने किया। पीस कमेटी की बैठक में नगर पंचायत के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डॉक्टर मारुती मिश्रा, मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि मयंक रंजन द्विवेदी, सतीश तिवारी, सचिन सोनी, शौर्य मंडल शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजू रायनी, विजय चौधरी एडवोकेट सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान, व्यापारी गण व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ