पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: ग्रीन फील्ड इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी रायबरेली के जिला मंत्री मारुति मिश्र एवं तेज तर्रार मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा की अगुवाई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई का 95 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक अच्छे वक्ता के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से देश के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात भी रखी। वह एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को मानने वाले व्यक्ति थे।   
      आपको बता दें कि, कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र कई शहरों से आए हुए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि, श्री बाजपेई एक कुशल शासक राजनेता प्रखर वक्ता एवं महान कवि थे और पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा, कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, वे बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, कि श्री बाजपेई जी की अस्थियां विसर्जन करते समय  उन्होंने पिंडदान किया है क्योंकि श्री बाजपेई बाल ब्रह्मचारी थे। इसलिए हम लोगों को वह मानस पुत्र मानते थे, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि, श्री बाजपेई का जीवन पर्यन्त देश की अखंडता और एकता को पिरोने का कार्य किया है।
       कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिलीप चौधरी ने भी श्री बाजपेई को अपना आदर्श बताया इसी क्रम में कार्यक्रम में सम्मिलित भाजपा के वरिष्ठ नेता विद्यासागर अवस्थी ने अपने भाषण में कहा कि, श्री बाजपेई जी जब पहली बार 1957 में सांसद चुने गए तब आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था, कि, आगे चलकर भारत की बागडोर संभालते हुए बाजपेई प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका कथन सत्य हुआ और स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई पहली बार गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री चुने गए।
     जन्मोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मंत्री भाजपा मारुति मिश्र ने क्षेत्रीय पत्रकारों का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि से अंग वस्त्र भेंट कराया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उसके बाद कवि सम्मेलन का समां राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा प्रारंभ हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने किया। वहीं इसका कुशल संचालन नीरज पांडे ने किया।
     कवियत्री डॉ शीतल बाजपेई ने बेटे बेटियों और अम्मा पर बहुत ही मार्मिक कविता का पाठ किया। तो वहीं अनिल बौझण ने मुंहनोंचवा पर हास्य व्यंग की कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बछरावां क्षेत्र की ही होनहार हिंदी के प्रवक्ता व कवि डॉ अभय सिंह ने लगी जो आग नफरत की बुझाने कौन आएगा की कविता सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
      लखनऊ से आए वाहिद अली वाहिद ने इस हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एकता की कविता का पाठ किया।
    इस मौके पर बछंरावा के कुशल व्यवसाई शशिकान्त मिश्रा, राजकुमार चौधरी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, उत्कर्ष इंटर कॉलेज बछरावां के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, भाजपा नेता शत्रोहन मौर्य, विजय चौधरी एडवोकेट, प्रमोद शुक्ला, टी एन अवस्थी, राम मनोहर नेता भाजपा, सरोज गौतम, शरद सिंह सहित हजारों की संख्या में लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ