आयोजित किया गया महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी                                                                  रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस के सहयोग व सबला केंद्र के सदस्यों के द्वारा अहम भूमिका निभाते हुए समाज में विघटित हो रहे परिवारों को आपसी समझौते के आधार पर आपस में जोड़ने का काम किया जाता हैं। जोकि, प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10 बजे से महिला थाने में आयोजित किया जाता है। उसके अंतर्गत जिले भर में बिखरते परिवारों के आपसी मतभेदों को दूर करके आपस में फिर से जोड़ा जाता है और फिर एक साथ रहने हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है।
       आपको बता दें कि, समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की मदद से किया जाने वाला यह एक बहुत बड़ा सामाजिक कार्य है, जिसमें बृहस्पतिवार को कुल 12 प्रार्थना पत्र आये जिसमें 7 विदाई कर के निस्तारण हुए और बाकी 0 5 मामले को तारीख दी गई है तथा आपसी सुलह-समझौता कर थाने से भेजा गया।
     महिला थाना इचार्ज सन्तोष सिंह के समक्ष सबला केंद्र से सदस्य के रूप में ज्योती व रंजना पटेल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ