नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर किसी के बहकावे में ना आएं-एसडीएम।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने व कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए रायबरेली जनपद की महराजगंज कोतवाली में कोतवाल लाल चन्द्र सरोज की  अध्यक्षता में तथा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक  आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर गणमान्य व्यक्तियों तथा आम नागरिकों ने प्रतिभाग कर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 CAA  के बारे में अधिकारियों द्वारा दिए गए वक्तव्य को सुनकर भ्रान्ति को दूर किया तथा अधिकारियों द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में समझाएं गए सुझावों पर हां में सहमति जताई।
     आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों को अवगत कराया कि, डरने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में सही-सही जानकारी रखने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अफवाहों से दूर रखने की भी सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि, किसी के बहकावे में ना आएं। अगर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से आपको कोई आपत्ति है तो, आप ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात प्रस्तुत कर सकते हैं, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    इस मौके पर नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, प्रकाश बाबू शुक्ला,असगर मदारिया, जियाउल हक मंसूरी, प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार चौधरी, शिव रमण प्रताप सिंह  प्रधान प्रतिनिधि, सपा नेता शकील मंसूरी, सभासद नूरुल हसन, अजीत कुमार बागी ईओ बछरावां, फीरोज अहमद, एसआई विभाकर शुक्ला, एसआई सुभम यादव, एसआई श्याम चन्द्र यादव, एसआई अशोक कुमार, जमुना प्रसाद त्रिपाठी तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति व आम नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ