बेनकाब चेहरे हैं दाग बड़े गहरे हैं टूटता तिलस्क आज सच से भय खाता हूं गीत नहीं गाता हूं-प्रभात साहू।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में महराजगंज के ब्लॉक सभागार में मनाया गया। इस मौके पर  मौजूद जिला पंचायत सदस्य महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अवधेश मिश्रा ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
      आपको बता दें कि, जिला पंचायत सदस्य चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू में अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर कविता पढ़कर अपने भाव सुमन अर्पित किए। तो वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने अटल जी के जीवन पर व्याख्यान किया तथा भाजपा जिला प्रभारी अवधेश मिश्रा ने कहा कि, अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में उनकी छवि संयुक्त राष्ट्र संघ तक छाई रही।
 उन्होंने अटल जी के सामाजिक, उद्भाव, राजधर्म, अहिष्णुता, संगठनात्मक शक्ति पर चर्चा करते हुए उन्हें विश्व का नेता बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ