आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता।। Raebareli news ।।

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है-प्रभात साहू

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नेहरू युवा केंद्र रायबरेली द्वारा युवा समाज सेवा संस्थान के सहयोग से कस्बे के  रायबरेली रोड स्थित हनुमानगढ़ी मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काट कर दिया।
      आपको बता दें कि, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के पूर्व ब्लाक एन0वाई0 सी0 इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि, जिला युवा समन्वयक गोपेश पाण्डेय के निर्देश पर पूरे जनपद में खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जा रही हैं, इनमें सफल होने वाले खिलाड़ियों को जिले व प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
     वालीबाल का उद्घाटन मैच महराजगंज की शिवा स्पोर्ट्स क्लब व गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी की टीम के बीच खेला गया जिसमें गुरुकुल प्रशिक्षण महाविद्यालय पुरासी की टीम विजयी रही। कबड्डी का मैच आजाद कबड्डी क्लब  राघौपुर व बाबा ओरी दास कबड्डी क्लब के मध्य खेला गया इसमें भी गुरुकुल महाविद्यालय की टीम विजेता रही।
     इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद अवस्थी, उपाध्यक्ष मोहित वर्मा, सभासद नुरुल हसन, अजय पटेल, एनवाईवी निरंकार यादव, अनुभव मिश्रा, सत्य प्रकाश पाठक, विकास सैनी, विकास श्रीवास्तव, ओंकार यादव, सुनील त्यागी, कामरान सिद्दीकी, अनुज पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ